Menu
blogid : 15986 postid : 880524

नेपाल भारत सम्बन्ध और नरेंद्र मोदी

Vichar Manthan
Vichar Manthan
  • 297 Posts
  • 3128 Comments

एशिया के दो विशाल राष्ट्रों चीन और भारत के बीच में स्थित तिब्बत और नेपाल दो राष्ट्र हिमालय की गोद में बसे हुए हैं , कभी तिब्बत स्वतंत्र राज्य था| साम्यवादी चीन ने भी 1951की संधि के अनुसार तिब्बत को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था लेकिन धीरे – धीरे तिब्बत के धार्मिक गुरु द्लाई लामा के अधिकारों में हस्ताक्षेप कर उनमें कटौती करने लगे जिससे असंतोष फैलनें लगा अंत में चीन की सरकार नें तिब्बत पर बल प्रयोग कर उस पर अधिकार कर लिया त्रस्त होकर दलाई लामा देश छोड़ने के लिए विवश हो गये वह पहले नेपाल पहुचे अब वह भारत में धर्मशिला में रहते हैं चीन का तिब्बत पर पूर्ण अधिकार हो गया |भारत और चीन के बीच अब नेपाल ही स्वतंत्र राज्य है जिसकी भारत के बीच लम्बी सीमा है जो तीन और से भारत से घिरा हुआ हिन्दू राष्ट्र है, भारत का सम्मानित मित्र है लेकिन चीन इसे भी अपने प्रभाव में लेना चाहता है | तिब्बत पर जिस तरह चीन ने कब्जा किया है |नेपाल को अपने प्रभाव में लेने के लिए माउंट एवरेस्ट से रेल सेवा पहुचाने की तैयारी कर रहा है एक बार रेल सेवा हिमालय को पार कर गई उसे नेपाल भारत की सीमा पर पहुचने में देर नहीं लगेगी नेपाल के साथ लम्बी मैदानी सीमा होते हुए भी हम रेल रोड दोनों का विस्तार नहीं कर पाए हैं |यदि ऐसे ही चलता रहा हम ड्रेगन से कैसे लड़ पायेंगे?
1950 में नेपाल की राणा सरकार की पहल पर भारत और नेपाल के बीच सन्धियाँ हुई जिस पर भारत और नेपाल दोनों ने हस्ताक्षर किये यह शांति एवं मित्रता संधि भारत नेपाल सम्बन्धों का मूल हैं | संधि में वाणिज्य को बढ़ावा दिया गया नेपाल के नागरिक भारत में आ जा सकते हैं उन्हें भारतीय नागरिक के समान रोजगार के सुअवसर प्रदान किये जायेंगे | भारतीय व्यापारियों ने नेपाल में अपना व्यवसाय बढाया |भारत से कई उड़ानें नेपाल जाती है भारत के पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक भी भारत से होकर जाते हैं | नेपाल में भारत द्वारा दो तिहाई निवेश किया जाता है |भारत की सेना में नेपाली गोरखों की टुकड़ी शामिल रही है जो पर्वतीय क्षेत्रों में लड़ने लिए उत्तम लडाके माने जाते हैं |
२००८ में नेपाल में राजशाही समाप्त हो गई नेपाल नरेश श्री वीरेंद्र का परिवार सहित कत्ल कर दिया गया और राजा ज्ञानेंद्र ने सत्ता पर कब्जा कर लिया वह भारत और नेपाल में जनतांत्रिक व्यवस्था दोनों के विरोधी थे | नेपाल में माओ वाद का प्रभाव बढने लगा |नेपाल में माओवादियों नें भारत के बारे में भ्रमित कर भारत विरोधी प्रचार किया| भारत ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली को भारत की धरती बताया है जबकि भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल में हुआ था धर्म का प्रचार प्रसार भारत में हुआ चीन नेपाली सेना में भीं अपना प्रभाव डाल रहा है उसने सहायता राशि बढ़ा दी है | नेपाल में भारत के विरुद्ध दुष्र्नचार के बाद भी चीन जानता है वह समस्त नेपाल को भारत के विरुद्ध नहीं कर सकता |
मई 2008 से नेपाल अब संघीय गणराज्य है | लेकिन 2008 के चुनाव में माओवादी बहुमत के बाद भी सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला अन्य के समर्थन से माओवादी प्रचंड प्रधान मंत्री बनाये गये थे |प्रचंड सबसे पहले चीन की यात्रा पर गये जबकि नेपाल के प्रधानमन्त्री की सबसे पहले भारत यात्रा की परम्परा रही हैं |इसे भारत के राजनीतिक हलकों में इसे पसंद नहीं किया गया |
काफी समय से नेपाल में अस्थिरता हैं | बिना रोकटोक के यात्रा के अधिकार के कारण भारत विरोधी तत्व नेपाल से भारत विरोधी गतिविधियाँ चलाने लगे |२००० में इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट 814 काठमांडू से चली राह में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन अपहरण कर कंदहार ले गये सात दिन तक सवार बंधक बने रहे सिविलियन को छुड़ाने के लिए भारत को तीन खतरनाक इस्लामिक आतंकी छोड़ने पड़े |चीन नेपाल में अपना निवेश बढाता जा रहा हैं नेपाल भी चतुरता से दोनों देशों की सहायता का लाभ उठाता है |नेपाल में भारत विरोधी प्रचार की भी कमी नहीं है “दरिद्र देश भारत का बंधुआ बाजार बन गया है “
17 वर्षों के बाद शपथ ग्रहण समारोह के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने पड़ोसी राज्यों के साथ फिर से सम्बन्ध घनिष्ट करने का प्रयत्न किया उन्होंने नेपाल की संयुक्त संसद को पहले नेपाली में सम्बोधित कर सबको विभोर कर दिया | उन्होंने नेपाल की स्वतन्त्रता , सम्प्रभुता स्वाभिमान को सम्मान दिया नेपाल के साथ सहयोग , सम्पर्क ,संस्कृति और संविधान पर चर्चा की नेपाल को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर बल दिया पनबिजली योजनाओं में पूरा सहयोग देने का वचन दिया नेपाल की जल विद्युत क्षमता का यदि प्रयोग किया जाए वह दक्षिणी एशिया का संपन्न देश बन जायेगा यही नहीं भारत नेपाल को एक अरब डालर की सहायता देने का आश्वासन दिया मोदी जी ने नेपाल में मीठा जल और जंगलों में यदि औषधियों को प्रचुरता है कमी केवल सही दिशा निर्देश की है बुद्ध भगवान बुद्ध और पशुपति नाथ दोनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर लोगों का मन मोह लिया | उन्होंने नेपाल को सीता और जनक की भूमि कहा आपसी सम्बन्धों को हिमालय और गंगा से भी अधिक पुराने कहा |इस यात्रा में वह राजनितिक दलों और व्यवसायिक समुदायों से भी मिले |
हाल में आये नेपाल में भयंकर भूकम्प में भारत ने तुरंत सहायता भेजी भारत द्वारा राहत दल स्वास्थ सेवा भोजन पानी दवाईयों को भेजने में जरा भी देर नहीं लगाई चीन ने भी इसी प्रकार मदद दी| मुश्किल की घड़ी में भारत नेपाल के इस कष्ट में बड़े भाई की तरह साथ है | अब नेपाल को पुनरुत्थान के लिए राहत दलों की जरूरत हैं |नेपाल को इस आपद स्थिति से उभरने में काफी समय लगेगा |
डॉ शोभा भारद्वाज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh